IPL 2024: चार मैच हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अचानक लिया ये बड़ा निर्णय 

Samachar Jagat | Monday, 08 Apr 2024 12:20:49 PM
IPL 2024: After losing four matches, Delhi Capitals suddenly took this big decision

खेल डेस्क। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण में अभी तक रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। उसे पांच मैचों में से चार में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए आईपीएल 2024 के 20वें मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा निर्णय लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अचानक दक्षिण अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को अपनी टीम में जगह दी है।  दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर दिल्ली कैपिटल्स की टीम में जगह दी गई है। 

दिल्ली कैपिटल्स ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जगह दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने इसके माध्यम से बताया कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। 

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से अभी तक 2 टेस्ट, 4 वनडे और 11 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3 विकेट, वनडे में 5 और टी20 अन्तरराष्ट्रीय में 16 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने अन्तिम मैच टीम इंडिया के खिलाफ ही खेला था। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.