IPL 2025: फाइनल जंग में विराट कोहली रचेंगे ये इतिहास!

Hanuman | Tuesday, 03 Jun 2025 12:04:16 PM
IPL 2025: Virat Kohli will create this history in the final battle!

खेल डेस्क। आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में हर किसी की निगाहें आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पर होंगी। विराट कोहली के पास आज ऑरेंज कैप पर कब्जा कर इतिहास रचने का मौका होगा। हालांकि इसके लिए विराट कोहली को आईपीएल के अपने कॅरियर की सबसे बड़ी पारी खेलनी होगी।

विराट कोहली इस संस्करण में अभी तक 14 मुकाबलों में 55.82 की औसत के साथ 614 रन बना चुके हैं। वह ऑरेंज कैप के दावेदारों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 15 मैचों में 759 रन बनाकर शीर्ष पर हैं।

कोहली को उनसे ऑरेंज कैप छीनने के लिए 146 रन बनाने होंगे। अगर वह आज ये रन बनाने में सफल हो जाते हैं आईपीएल के इतिहास में तीन बार ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले वह 2016 और 2024 में ऑरेंज कैप जीत चुके हैं।  डेविड वार्नर 3 बार ऑरेंज कैप पर जीतने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.