Bank Job: लोकल बैंक ऑफिसर के 750 पदों की भर्ती के लिए आज ही कर दें आवेदन, कल है अन्तिम तारीख

Hanuman | Wednesday, 03 Sep 2025 03:13:41 PM
Bank Job: Apply today for the recruitment of 750 posts of Local Bank Officer, tomorrow is the last date

इंटरनेट डेस्क। पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर के 750 रिक्त पदों की भर्ती के लिए अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी जानकर अप्लाई कर दें। कल यानी 4 सितंबर 2025 इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अन्तिम तारीख है।

इस भर्ती में आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। तय तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: लोकल बैंक ऑफिसर
पद:  750
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 4 सितंबर 2025
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइड punjabandsindbank.co.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आप आवेदन कर सकते हैं। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.