Government Job: ग्रुप डी भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, दसवीं पास कर सकता है अप्लाई

Hanuman | Monday, 22 Jun 2026 04:16:47 PM
Government Job: Application process for Group D recruitment has begun; 10th-pass candidates can apply.

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रुप डी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इस परीक्षा का आयोजन सरकारी विभागों में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है।

सीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।  इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 तय की गई है।

ये है भर्ती का विवरण
पदों के नाम:  ग्रुप डी
आयु सीमा:   उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए । 

आवेदन करने की आखिरी तारीख:  3 जुलाई 2026
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।

PC:  placementindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.