Government jobs: डेयरी फील्ड ऑफिसर के पदों पर निकली है भर्ती, इस तारीख तक आवेदन करने का है मौका

Hanuman | Monday, 23 Feb 2026 03:33:40 PM
Government jobs: Recruitment for the posts of Dairy Field Officer, there is a chance to apply till this date

इंटरनेट डेस्क। बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से डेयरी फील्ड ऑफिसर/ डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से 13 मार्च 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग की  इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)/ बीएससी (डेयरी टेक्नोलॉजी)/ दो वर्षों के कार्यानुभव के साथ आईडीडी (डीटी/डीएच) में अध्ययन एवं एटीडी एसोसिएटेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

ये है भर्ती का विवरण

पदों का नाम:  डेयरी फील्ड ऑफिसर/ डेयरी टेक्निकल ऑफिसर

पदों की संख्या:   आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार  निर्धारित है।

आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 13 मार्च 2026

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं

PC: deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.