Government Jobs: असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर हाेगी भर्ती, इनके पास होगा आवेदन करने का मौका

Hanuman | Tuesday, 24 Feb 2026 03:30:06 PM
Government Jobs: Recruitment will be done for 11127 posts of Assistant Loco Pilot

इंटरनेट डेस्क। अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी  करने का सपना देख रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि रेल मंत्रालय  ने असिस्टेंट लोको पायलट  की नई भर्ती को मंजूरी दे दी है।

इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11127 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना आवश्यक होगा।

ये है भर्ती का विवरण

पदों का नाम: असिस्टेंट लोको पायलट

पदों की संख्या: 11127

आयु सीमा:  उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकेंगे।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.