खर या मल मास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है, इस मास में दान पूण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस बार 14 मार्च से खर मास शुरू हो चुका है जो 14 अप्रैल तक रहेगा। इस मास में आप पूरे महीने दान पूण्य करें, किस तिथि को कौनसी चीज का दान करना शुभ रहेगा इसके बारे में हम आपको यहां जानकारी दे रहे हैं आइए आपको बताते हैं इस पूरे माह में किन-किन चीजों का करें दान......
प्रथमा :-
प्रथमा के दिन घी से भरा चांदी का पात्र दान करें, मानसिक शांति मिलेगी।
द्वितीया :-
द्वितीया के दिन कांसे के पात्र में रखकर सोना दान करें, कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
खरमास में क्यों नहीं किए जाते हैं शुभ कार्य
तृतीया :-
तृतीया के दिन चना दान करने से सुख की प्राप्ती होती है।
चतुर्थी :-
चतुर्थी को खारक का दान करने से लाभ होता है।
पंचमी :-
पंचमी को गुड़ का दान करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
षष्टी :-
षष्टी को औषधि का दान देने से विकार दूर होते हैं।
सप्तमी :-
सप्तमी को लाल चंदन के दान से बल और बुद्धि बढ़ती है।
अष्टमी :-
अष्टमी को रक्त चंदन दान करने से पराक्रम बढ़ता है।
नवमी :-
नवमी के दिन केसर का दान करें, भाग्योदय होगा।
दशमी :-
दशमी के दिन कस्तुरी का दान करें, मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।
एकादशी :-
एकादशी को गोरोचन के दान से बुद्धि बढ़ती है।
द्वादशी :-
द्वादशी को शंख का दान करने से धन में वृद्धि होती है।
कैंसर जैसे भयानक रोग को जन्म देते हैं ये वास्तुदोष
त्रयोदशी :-
त्रयोदशी को घंटी का दान करने से पारिवारिक सुख मिलता है।
चतुर्दशी :-
चतुर्दशी के दिन मोती दान करने से मनोविकार दूर होते हैं।
अमावस्या :-
अमावस्या के दिन आटा दान करें, इससे सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
पूर्णिमा :-
पूर्णिमा को रत्न दान करने से अपार धन की प्राप्ती होती है।
(Source - Google)
इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-
चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत
कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण
ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स