क्या कहती है आपके हाथ के मणिबंध की रेखा

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 02:28:01 PM
What says your arm wrist line

हथेली के पास मणिबंध होता है, सभी व्यक्तियों के हाथों के मणिबंध में रेखाओं की संख्या अलग-अलग होती है। किसी व्यक्ति के हाथ में मणिबंध की एक रेखा होती है, किसी के हाथ में दो या किसी व्यक्ति के हाथ में तीन रेखाएं भी होती हैं। आइए आपको बताते हैं मणिबंध की रेखाओं का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है....

क्या आपके अंगूठे में भी है धनवान बनने की ये रेखा

मणिबंध पर एक रेखा :-

यदि किसी व्यक्ति की हथेली के मणिबंध पर सिर्फ एक ही रेखा हो तो यह सुख की दृष्टि से शुभ है। शुभ लक्षण का अर्थ है कि मणिबंध की रेखा कलाई के चारों ओर हो और उसमें जौ के आकार के यव की लड़ियां हों और रेखा टूटी हुई ना हो तो व्यक्ति कम उम्र में ही कई उल्लेखनीय कार्य करता है। धन संबंधी सुख भी प्राप्त होते हैं। वहीं मणिबंध पर एक रेखा उम्र के लिहाज़ से अच्छी नहीं मानी जाती है।

मणिबंध पर दो रेखाएं :-

यदि किसी व्यक्ति के मणिबंध पर दो रेखाएं हों, वे टूटी हुई ना हों, उसमें जौ के आकार के यव वाली लड़ियां हों, रेखा कलाई के चारों ओर हो तो यह शुभ लक्षण होता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में सभी सुख-सुविधाएं रहती हैं। मणिबंध में दो रेखाएं शुभ लक्षण वाली हो तो व्यक्ति की उम्र करीब 45 से 55 वर्ष तक हो सकती है। जबकि इन दो रेखाओं पर अशुभ लक्षण होने से उम्र में कमी आने की संभावनाएं रहती है।

शनि दोष से बचना चाहते हैं तो करें घोड़े की नाल के ये उपाय

मणिबंध पर तीन रेखाएं :-

यदि किसी व्यक्ति की हथेली के मणिबंध पर तीन रेखाएं हों और वे रेखाएं कहीं से टूटी हुई ना हो और कलाई के चारों ओर हों, रेखाओं में जौ के आकार की लड़ियां बनी दिखाई देती हों तो ऐसी रेखाएं व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती हैं। ऐसा मणिबंध होने पर व्यक्ति सभी प्रकार के सुख प्राप्त करता है। मणिबंध में तीन रेखाएं हों और वे टूटी हुई दिखाई देती हैं तो यह अशुभ लक्षण होता है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.