4 April 2024 Rashifal: इन जातकों का बन सकता है बिगड़ा हुआ काम, जानें कैसा रहेगा राशिफल

Samachar Jagat | Wednesday, 03 Apr 2024 03:57:34 PM
4 April 2024 Rashifal: These people may have a bad job, know how the horoscope will be

इंटरनेट डेस्क। 12 राशि होती है, जिनका दिन के हिसाब से अलग-अगल प्रभाव जातकों पर पड़ता है। आज हम आपको गुरुवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। कई राशियों की किस्मत आज चमक सकती है। 

मेष: इस राशि के जातकों का कोई बिगड़ा हुआ काम बन सकता हैं। दिन लाभकारी साबित होगा। 
वृष: आय के नए स्रोत जातकों के लिए खुल सकते हैं। हालांकि, खर्चे भी बढ़ जाएंगे। 
मिथुन: मेहनत और काबिलियत से जातकों को वांछित परिणाम मिलने की उम्मीद है। 
कर्क: सालों पुरानी समस्या का समाधान गुरुवार को हो सकता हैं। किसी को उधार पैसा देने से बचना सही रहेगा। 

सिंह: व्यक्ति गुरुवार को व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में बिजी रह सकते हैं। 
कन्या:  बिगड़े हुए काम बनने की पूरी संभावना है। व्यापार में दूसरों पर भरोसा रखना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 
तुला: इस राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 
वृश्चिक: इन जातकों के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। पैसे और समय की बर्बादी हो सकती है। 

धनु: अचानक धन की बारिश हो सकती है। पत्नी के साथ अनबन खत्म हो सकती है। 
मकर: जातकों को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पडऩे की संभावना है। 
कुंभ: काफी समय से चल रही परेशानियां से निजात मिलने की संभावना है। 
मीन: परिवार से अच्छा समाचार मिलने की उम्मीद है। दिन अच्छा रहेगा। 

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.