- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। इसके अभाव में आपके कई काम रूक जाएंगे। अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो गया है या आपके इसके 12 अंकों को नंबर भूल गए हैं तो आपको परेशानी होने की जरूर नहीं है।
आज हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप घर बैठे ही अपने आधार नम्बर जान सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट का सहारा लेना होगा।
ये है आधार नंबर रिकवर करने का प्रोसेस
-आपको सबसे पहले uidai.gov.in बेवसाइट पर माय आधार सेक्शन में जाकर रिट्रीव आधार नंबर क्लिक करना होगा।
-अब आधार कार्ड में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर और फिर कैप्चा भरना होगा।
-अब सेंड ओटीपी पर क्लिक कर दें।
-अब फोन पर मिले ओटीपी को भरकर क्लिक कर दें।
-ऐसा करने के बाद आपके सामने आधार कार्ड की सारी जानकारी आ जाएगी।
-अब आप अपने आधार को डाउनलोड कर सकते हैं।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें