- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ खाताधारतकों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि ईपीएफओ अब अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक बेहद आसान और काम की सुविधा प्रारम्भ करने जा रहा है। ये सुविधा शुरू होने के बाद पीएफ खाते से जुड़ी जानकारी और अपडेट्स के लिए लोगों को ईपीएफओ के चक्कर काटने या भारी-भरकम पोर्टल पर परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।
इससे वॉट्सऐप (EPFO WhatsApp Service) पर पीएफ का स्टेटस और अपडेट्स चेक कर सकेंगे। हाल ही में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि देश में वॉट्सऐप का उपयोग इस्तेमाल करने वाले मोबाइल यूजर्स की संख्या अधिक है, इसी को देखते हुए ईपीएफओ अब इस पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर अपनी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है। इस नई सेवा के तहत सदस्य ईपीएफओ के वेरिफाइड वॉट्सऐप नंबर (जिस पर ग्रीन टिक होगा) पर केवल एक हैलो मैसेज भेजना होगा। इसके बाद सीधे पीएफ से जुड़े अपडेट्स मिलने लगेंगे।
PC: webwise
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें