- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गुलाब जल भी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयेागी है। आज हम आपको गुलाब जल का उपयोग करने से त्वचा को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये त्वचा को गहराई से हाइड्रेट कर उसे सॉफ्ट व फ्रेश बनाने में उपयोगी है।
गुलाब जल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स और जलन को कम में सहायक भी है। ये एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है, जिससे त्वचा के पोर्स टाइट होते हैं और स्किन स्मूद नजर आती है। ये गर्मियों में यह सनबर्न और स्किन इरिटेशन से राहत देने उपयोगी है।
इसका उपयोग करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह और शाम कॉटन की सहायत से चेहरे पर गुलाब जल लगा लें। इसका फेस पैक, उबटन या क्लींजर में मिलाकर भी उपयोग किया जा सकता है। ये मेकअप हटाने के बाद इसे टोनर की तरह उपयोग किया जा सकता है।
PC: medicalnewstoday, prabhatkhabar, refreshyourlife
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें