Beauty Tips: चेहरे पर इंस्टेंट निखार के लिए अपना लें ये घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा

Hanuman | Friday, 11 Jul 2025 03:05:31 PM
Beauty Tips: Adopt these home remedies for instant glow on the face, you will get benefit

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना आज से शुरू हो चुका है। इस महीने में महिलाएं इंस्टेंट निखार के लिए कई उपाय करती हैं। वह महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी उपयोग करती हैं। आप हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। आप अपने चेहरे को एक घरेलू पेस्ट के माध्यम से खूबसूरत बना सकते हैं।

इसके लिए आप एक बर्तन में एक बड़ा चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच कच्चा दूध और इसमें एक चुटकी हल्दी मिला लें। सभी चीजों को मिलाकर इसका एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब चेहरे को हल्का-सा गीला कर इसे नम बना लें।

इसके बाद चहरे पर हल्के हाथों से इस पेस्ट से मालिश करें और फिर चेहरा धो लें। इससे आपके चहरे की गंदगी साफ हो जाएगी। चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। आपको आज ही चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए।

PC: republicbharat, facebook, unsplash
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.