Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देती है मलाई, इन दो चीजों के साथ कर सकते हैं उपयोग

Hanuman | Friday, 27 Jun 2025 02:32:53 PM
Beauty Tips: Cream enhances the beauty of the face, you can use it with these two things

इंटरनेट डेस्क। दूध की मलाई हमारी सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। मलाई त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने में उपयोगी है। इसका उपयोग कर हम अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इसका कई चीजों के साथ उपयोग किया जा सकता है। मलाई में बेसन मिलाकर एक स्क्रब तैयार कर आप इसका उपयोग करें।

ये स्क्रब डेड स्किन को हटाकर त्वचा को एक्सफोलिएट कर उसे निखारता है। आप इस स्क्रब से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज कर लें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। बेसन में एंटीसेप्टिक गुण मिलता है जो त्वचा को इन्फेक्शन से बचाने में उपयोगी है। 

वहीं आप दही और मलाई का फेस पैक बनाकर भी उपयोग कर सकते हैं। मलाई में दही मिलाकर आप फेस पैक बना लें। अब आप इसे अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा लें। ये पैक त्वचा को ठंडक पहुंचाने में उपयेागी है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को टोन करने में उपयोगी है। 

PC:  tribune.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.