Beauty Tips: खीरा भी बढ़ा देता है चेहरे की खूबसूरती, इस प्रकार करें उपयोग

Hanuman | Saturday, 14 Jun 2025 01:02:43 PM
Beauty Tips: Cucumber also enhances the beauty of the face, use it in this way

इंटरनेट डेस्क। खीरे में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि खीरा त्वचा के लिए भी बहुत ही उपयोगी है। इसके माध्यम से भी चेहरे की खूबूसरती को बढ़ाया जा सकता है। खीरे में मौजूद विटामिन सी और फॉलिक एसिड कई प्रकार से उपयोगी है।

इसका मास्क के रूप में उपयोग किया जा सकता है। जिन लोगों को चेहरे पर खुजली या एक्ने की परेशानी होती है उनके लिए ये बहुत ही उपयोगी होता है। आप बेंटोनाइट क्ले में खीरे का पानी मिलाकर इसका मास्क तैयार कर लें। अब आप इसका उपयोग करें।

इससे आपको खुजली और सूजन जैसी समस्या में राहत मिलेगी। वहीं खीरे के पानी से चेहरा धोना भी लाभकारी होता है। आप इस पानी का  एलोवेरा, ग्रीन टी मिलाकर उपयोग करे। इससे आपको चेहरे पर ताजगी महसूस होगी। आपको आज से ही इसका उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए।

PC: snaped.fns.usda
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.