Beauty Tips: इस प्रकार से बना लें शहद का फेस पैक, उपयोग करने से चमक जाएगा चेहरा 

Samachar Jagat | Wednesday, 17 Apr 2024 01:14:33 PM
Beauty Tips: Make honey face pack in this way, using it will make your face glow

इंटरनेट डेस्क। गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण हमें सेहत के साथ ही त्वचा से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण से हम आज कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कम उम्र में ही चेहरे का निखार कम हो जाता है।

बहुत से लोगों की तो 30 की उम्र में ही त्वचा 50 की नजर आने लगी है। आज हम आपको एक घरेलू फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे आप अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बनाकर इन त्वचा से जुड़ी परेशानियों से बच सकते हैं। आज हम आपको शहद के फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

त्वचा को मिलते हैं ये फायदे
शहद सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। बहुत ही कम लोग इसके बारे में जानते होंगे। आप इसके फेस पैक का उपयोग कर सकते हैं। इसके माध्यम से न केवल त्वचा की नमी को बरकरार रखा जा सकता है, बल्कि उसकी चमक को भी बढ़ाया जा सकता है। शहद से बना फेस पैक दाग-धब्बे दूर करने में भी असरदार है। इसका उपयोग कर आप बढ़ती उम्र के असर को भी थाम सकती हैं। 

इस प्रकार करें उपयोग
इसके लिए आप एक कटोरी में दालचीनी और शहद को मिला लें। अब इस फेस पैक को आज चेहरे पर 8 से 10 मिनट के लिए लगा लें। इसके बार चेहरे को गर्म पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको फायदा जरूर ही मिलेगा। इसका उपयोग करने से त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से आपको छुटकारा मिल जाएगा। आपको आज से ही ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए।

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.