Beauty Tips: आम भी बढ़ा देता है चेहरे की खूबसूरती, इस प्रकार करें उपयोग

Hanuman | Tuesday, 19 May 2026 03:06:19 PM
Beauty Tips: Mangoes Can Enhance Facial Beauty Too,Here's How to Use Them

इंटरनेट डेस्क। आम सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आम चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आम में कई ऐसे तत्व होते हैं जो स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाने में उपयोगी है।

इसका फेस पैक स्किन की खूबसूरती बढ़ा देगा। आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स समय से पहले बुढ़ापा लाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करता है। इसमें मिलने वाले विटामिन सी स्किन चमकदार बतनी है। ये काले धब्बे कम करने और स्किन टोन को एक जैसा करने में भी उपयोगी है। आप 2 बड़े चम्मच पके आम का गूदा एक बर्तन में डाल लें।

इसमें अब एक बड़ा चम्मच सादा दही और एक बड़ा चम्मच चिया सीड्स मिलाकर का फेस पैक तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर बीस मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे स्किन को नेचुरल ग्लो मिलेगा।

PC: Freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.