- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अपने यूजर्स को बेस्ट एक्पीरियंस देने के लिए WhatsApp नए-नए फीचर्स के साथ तेजी से अपग्रेड हो रहा है। अब इस प्लेटफॉर्म पर एक और फीचर आने वाला है, जो एक बार दिखने के बाद मैसेज को गायब कर देगा। खबरों के अनुसार, WhatsApp अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स 'व्यू-वन्स' (view-once) ऑप्शन के साथ टेक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे। इस फीचर के आने के बाद मैसेज भेजने वाले को ज्यादा कंट्रोल मिलेगा और वे यह तय कर सकेंगे कि दूसरे उनके मैसेज कैसे देखते और सेव करते हैं।
खबरों के अनुसार, WhatsApp के इस आगामी फीचर की जानकारी नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में दी है। ये फीचर अभी डेवलप किया जा रहा है।
इसे एंड्रॉयड के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.26.22.7 में यह अपडेट देखा गया है। अभी यूजर्स 'व्यू-वन्स' विकल्प का उपयोग करके फोटो, वीडियो और ऑडियो मैसेज भेज सकते हैं। वे चैट बार में दिए गए बटन पर टैप करके 'व्यू-वन्स' फीचर को चालू कर सकते हैं।
PC: forbes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें