- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आपका गोवा घूमने का प्लान है तो ये खबर आपके काम की है। खबर ये ह कि आईआरसीटीसी ने गोवा के लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसे 'गोवा डिलाइट' नाम दिया गया है। 3 रात और 4 दिन के का ये टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। गोवा के इस रोमांचक टूर की शुरुआत हैदराबाद से सीधे फ्लाइट के माध्यम से होगी।
इस टूर के लिए अपनी छुट्टियों की प्लानिंग के लिए 26 अगस्त 2026 या फिर 9 सितंबर 2026 में से किसी एक तारीख का चयन आप कर सकते हैं। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ गोवा घूमने के लिए टिकट बुक करवा लेना चाहिए। इस टूर में आपको गोवा की प्राकृतिक और ऐतिहासिक दोनों तरह की खूबसूरती देखने को मिलेगी।
गोवा में आपको इस पैकेज के तहत कोलवा, कैंडोलिम, मिरामार, अंजुना और वर्का जैसे मशहूर किनारों पर अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। वहीं आपको बीचेस के अलवा दक्षिण गोवा में ओल्ड गोवा चर्च, आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम, पोर्ट्रेट गैलरी, वैक्स वर्ल्ड म्यूजियम और पवित्र श्री मंगेशी मंदिर का दीदार भी करने का मौका मिलेगा। शाम के समय मांडवी नदी की लहरों पर बोट क्रूज का सफर आपके टूर को यादगार बना देगा।
आएगा आपका इतना खर्च
आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज आपके बजट के अनूकूल ही है। गोवा की यात्रा आप केवल 18,680 से लेकर 21,000 में ही पूरी कर सकते हैं। प्रति व्यक्ति यात्रा के लिए इतनी ही राशि तय की गई है। आपको आज ही अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें