Tech Tips: WhatsApp पर Voice Notes भेजने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Hanuman | Tuesday, 28 Jul 2026 09:30:48 AM
Tech Tips: Keep these things in mind before sending voice notes on WhatsApp

इंटरनेट डेस्क। यूजर्स की सुविधा के लिए WhatsApp पर कई शानदार फीचर दिए हुए हैं। इन्हीं में एक Voice Notes फीचर भी है। Voice Notes भेजना बातचीत का एक आसान और तेज तरीका बन चुका है। हालांकि कई बार रिकॉर्डिंग में शोर, धीमी आवाज या अस्पष्ट बोलने के कारण सामने वाले को आपकी बात ठीक से समझ नहीं आती।

Voice Notes साफ, प्रोफेशनल और आसानी से समझ आने वाली हों, इसके लिए यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आज हम आपको इस संबंध में जानकार देने जा रहे हैं। Voice Note रिकॉर्ड करते समय प्रयास करें कि यूजर्स ऐसी जगह हों जहां आसपास ज्यादा शोर न हो।

वहीं रिकॉर्डिंग करते समय स्मार्टफोन के माइक्रोफोन को अपने मुंह से लगभग 15–20 सेंटीमीटर की दूरी पर रखना चाहिए। बहुत पास रखने से आवाज फटने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं बहुत दूर रखने से आवाज धीमी रिकॉर्ड हो सकती है। वहीं साफ और धीरे-धीरे बोलना चाहिए। वहीं यूजर्स को लंबे Voice Notes से बचना होगा।

PC: onsitego
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.