Tech Tips: Voice Message को टेक्स्ट में बदल देता है WhatsApp का ये फीचर, कर लें ऐसा

Hanuman | Monday, 27 Jul 2026 01:35:12 PM
Tech Tips: This WhatsApp feature converts voice messages into text—here's how to use it.

इंटरनेट डेस्क। WhatsApp का बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। इस पर हर दिन लाखों लोग Voice Messages भेजते और प्राप्त होते हैं। कई बार लोग ऑडियो सुन नहीं पाते हैं। ऐसे समय में व्हाट्सऐप का Voice Message Transcription फीचर आपके लिए बहुत ही काम आएगा। ये फीचर Voice Message को टेक्स्ट में बदल देगा।

ऐसा होने पर बिना ऑडियो प्ले किए भी संदेश का मतलब समझना आसान हो जाता है। ऐसा होने पर ऑडियो सुनने की जरूरत नहीं पड़ती और आप सीधे उसका टेक्स्ट पढ़ सकते हैं। व्हाट्सऐप का ये फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है जो शोरगुल वाली जगह पर हों या ऐसे माहौल में हों जहां ऑडियो सुनना संभव न हो।

इस प्रकार ओपन कर लें फीचर: WhatsApp ओपन कर सेटिंग में जाना होगा। अब Chats विकल्प का चयन कर  Voice Message Transcripts ऑन कर दें। इसके बाद अपनी पसंद की भाषा चुनें और प्रक्रिया पूरी करें।

PC: webwise.ie
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.