आप घर बैठे ही खोल सकते हैं एसबीआई का Zero Balance Account, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

Hanuman | Tuesday, 09 Jun 2026 02:34:00 PM
You can open an SBI Zero Balance Account from the comfort of your home

इंटरनेट डेस्क। देश में लगभग हर व्यक्ति का बैंक अकाउंट है। बैंक अकाउंट नहीं होने पर व्यक्ति के कई काम अटक सकते हैं। खाता खुलवाने के लिए बैंक जाना पड़ता है। हालांकि एसबीआई ने अपने ग्राहकों को घर बैठे ऑनलाइन अकाउंट खोलने की सुविधा दी है।

आपको बता दें कि एसबीआई की की ओर से Insta Plus Savings Account बिना किसी कागजी प्रक्रिया के डिजिटल तरीके से खोला जा सकता है। आप कुछ ही मिनटों में अपना एसबीआई का Zero Balance Account आसानी से घर बैठे ही खोल सकते हैं। इसके लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी।

पूरा प्रोसेस मोबाइल ऐप और Video KYC के माध्यम से हो जाएगा। इस खाते में ग्राहक को नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं मिलेगी। ये खाता खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी होनी जरूरी है। दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी जमा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.