- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पपीता में पैपेन एंजाइम, विटामिन-ए, सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। पपीता त्वचा की कई परेशानियों को दूर करके चेहरे को निखरा हुआ और चमकदार बनाने में उपयोगी है।
इसका फेस पैक के रूप में उपयोग करने से त्वचा की डेड सेल्स हटाने, सन डैमेज से बचाने और डार्क स्पॉट्स को कम करने में सहायता मिलती है। इसके लिए आज हम आपको पपीता और शहद के फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये फेस पैक त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ ही ड्राईनेस को दूर करता है।
इसका उपयोग करने से स्किन के डेड सेल्स भी साफ होते हैं। वहीं चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसे बनाने के लिए आप पपीते के पल्प को अच्छी तरह मैश इसमेें शहद मिला लें। अब आप इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक के लिए लगा लें। अब आप चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।
PC: unsplash
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें