Beauty tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देता है चावल का पानी, ये परेशानियां भी होती हैं दूर

Hanuman | Tuesday, 05 Aug 2025 01:12:44 PM
Beauty tips: Rice water enhances the beauty of the face, these problems are also removed

इंटरनेट डेस्क। चावल का पानी भी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। इसका उपयोग खूबसूरत त्वचा पाने के लिए कोरियाई लोग सदियों से करते आए हैं। चावल का पानी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के साथ ही कई प्रकार से उपयोगी है।

चावल के पानी में विटामिन-बी, विटामिन-ई, फेरुलिक एसिड, एलेंटोइन और मिनरल्स जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। ये त्वचा को मॉइश्चराइज करने, कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाने और हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लडक़र एजिंग के लक्षणों को कम करने में उपयेागी है। इसका उपयोग करने से दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम किया जा सकता है।

चावल के पानी में मौजूद फेरुलिक एसिड और एलेंटोइन त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में बहुत ही उपयोगी है। इसके लिए आप एक बर्तन में आधे कप चावल को 2-3 बार साफ पानी से धोने के बाद इन्हें 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख लें। अब आप इस पानी को छानकर एक बोतल में स्टोर कर लें। अब आप इसका चेहरे पर स्प्रे करें।

PC:  navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.