Beauty Tips: रोजाना पीना शुरू कर दें चिया सीड्स ड्रिंक, बढ़ जाएगी चेहरे की चमक

Hanuman | Wednesday, 13 Aug 2025 01:25:13 PM
Beauty Tips: Start drinking Chia seeds drink daily, your face will glow

इंटरनेट डेस्क। उम्र के बढऩे के साथ ही लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। झुर्रियां और ड्राइनेस आना आम बात है। आज हम आपको एक ड्रिंक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे रोजाना पीने से आप अपनी त्वचा को जवान, ताजा और टाइट रख सकते हैं। हम आपको चिया सीड्स ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं।

जिसे कुछ नेचुरल सामग्री मिलाकर बनाया जा सकात है। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा मेें मिलते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देने में उपयोगी है।

इसकी ड्रिंक पीने से  झुर्रियां कम होने के साथ ही स्किन पर ताजगी और चमक आती है। आप इस ड्रिंक चिया सीड्स, पानी, नींबू का रस, दालचीनी पाउडर, काला नमक मिलाकर बना सकते हैं। ये ड्रिंक पाचन और वजन कंट्रोल करने में भी उपयोगी है। 

PC:  thefertilitykitchen
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From hindi.moneycontrol



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.