Beauty Tips: हल्दी-बेसन का लेप बढ़ा देता है चेहरे की खूबसूरती, ये परेशानियां भी होती हैं दूर

Hanuman | Monday, 16 Jun 2025 01:31:19 PM
Beauty Tips: Turmeric-gram flour paste enhances the beauty of the face, these problems also go away

इंटरनेट  डेस्क। हमारे घर की रसोई में कई ऐसी चीजें मिल जाती हैं जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। इन्हीं में हल्द ही और बेसन भी शामिल है। इन दोनों चीजों का लेप सदियों से सुंदरता निखारने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।

हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण  मिलते हैं। वहीं बेसन त्वचा की गंदगी साफ करने और निखार लाने में उपयोगी है।  इसी कारण इस दोनों ही चीजों का लेप त्वचा के रंग को निखारता है और समान करने में उपयोगी है। बेसन स्किन के डेड सेल्स को हटाकर चेहरे की चमक बढ़ता है।

ये लेप मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में बहुत ही उपयोगी है। हल्दी में  मिलने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। वहीं स्किन से बेसन ऑयल और गंदगी को साफ करने में उपयोगी है। आपको आज से इसका उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए। 

PC: anveya
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.