Beauty Tips: दूध के साथ इन दो चीजों का करें उपयोग, बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती

Hanuman | Thursday, 19 Jun 2025 01:31:02 PM
Beauty Tips: Use these two things with milk, facial beauty will increase

इंटरनेट डेस्क। दूध हमारी सेहत ही नहीं, त्चचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसके माध्यम से हम अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। बेदाग, चमकती और निखरी हुई त्वचा के लिए आप दूध के साथ बेसन और हल्दी के फेस पैक उपयोग कर सकते है।

इसके लिए एक बर्तन में 2 बड़े चम्मच बेसन डालकर इसमें 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और पर्याप्त कच्चा दूध मिलाकर का एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को आप अपने साफ चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इसके बाद चेहरे को 15-20 मिनट तक सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए ठंडे पानी से धो लें।

बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करने में उपयोगी है। वहीं हल्दी रंगत निखारने और दूध नमी प्रदान करने में उपयोगी है। इसका उपयोग करने से मुंहासों और टैनिंग की परेशानी कम हो जाती है। आपको आज ही ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए। 

PC: bebeautiful
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.