Breakfast Recipe: ब्रेकफास्ट में आप भी बना सकते है ब्रेड पोहा, लगते है बड़े ही टेस्टी

Shivkishore | Friday, 14 Apr 2023 12:14:49 PM
Breakfast Recipe: You can also make Bread Poha in breakfast, it looks very tasty

इंटरनेट डेस्क। हर कोई चाहता है की ब्रेकफास्ट में रोज उसे खाने को कुछ नया मिल जाए ऐसे में आपकी भी यही इच्छा रहती होगी की खाने में कुछ अलग और टेस्टी मिल जाए। ऐसे में आज आपके लिए लेकर आए है ब्रेड पोहा बनाने की रेसिपी।

सामग्री
ब्रेड - 5 छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा
मूंगफली - आधा कप 
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
रिफाइंड तेल - 2 चम्मच
प्याज - 2
करीपत्ता - 4-5
हरी मिर्च - 3 बारीक कटी हुई
नींबू का रस - 1 चम्मच

विधि
आपकों कड़ाही मे तेल डालना है और गर्म करना है उसके बाद आपकों करी पत्ता, हरी मिर्च डालने है और उसके साथ ही प्याज डाल दें। अब इसमें आप मूंगफली डाल दें। अब इसमें आप ब्रेड डाल दें और अच्छी तरह से चलाएं। हल्दी, नमक, हींग पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें हल्का पानी छिड़क दें और फिर नींबू का रस डालें। तैयार है आपका ब्रेड पोहा।
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.