Google: क्रोम ब्राउजर पर करते है काम तो जल्द कर ले इसे अपडेट, आपका डेटा हो सकता है लीक

Samachar Jagat | Saturday, 02 Dec 2023 11:18:09 AM
Google: If you work on Chrome browser, update it soon, your data may be leaked.

इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में लोग क्रोम ब्राउजर पर काम करते है और उसके साथ साथ कई चीजों सर्च भी करते है। ऐसे में आप भी अगर क्रोम ब्राउजर का उपयोग करते है तो गूगल ने क्रोम ब्राउजर के बग सीवीई-2023-6345 के बारे में जानकारी दी है और कहा है की इसकी मदद से आपके कंप्यूटर को रिमोटली कंट्रोल और हैक किया जा सकता है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो गूगल थ्रेट एनालिसिस ग्रुप के शोधकर्ताओं ने इस बग के बारे में जानकारी शेयर की है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गूगल ने मेकओएस,विंडो और लिनेक्स यूजर्स को कहा है कि वे अपने क्रोम ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें। बता दें की गूगले ने यह अपडेट क्रोम में आए बग को लेकर दी है। इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स  डाटा को अपने सिस्टम में स्टोर कर सकते हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि यह बग गूगल क्रोम में कितने समय से मौजूद है। ऐसे में यदि आप अपने गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट करना चाहते हैं तो क्रोम के अबाउट सेक्शन मे जाएं और अपडेट क्रोम के विकल्प पर क्लिक करें और अपडेट करें। 

pc- BBC
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.