Hair Care Tips: मेथी के तेल से बना सकते हैं बालों को मजबूत, घना और स्वस्थ, इस प्रकार करें तैयार

Hanuman | Wednesday, 25 Jun 2025 01:44:01 PM
Hair Care Tips: Fenugreek oil can make your hair strong, thick and healthy, prepare it in this way

इंटरनेट डेस्क। लोगों को सेहत के साथ ही अपने बालों का भी विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। कई कारणों से कम उम्र में ही लोगों के बाल टूटने लगते हैं। आज हम आपको एक रामबाण उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपने बालों को मजबूत, घना और स्वस्थ बना सकते हैं।

आज हम आपको मेथी के तेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बालों के लिए रामबाण साबित हो सकता है।  इसमें प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड, लेसिथिन और आयरन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, जो बालों को झडऩे को रोकते के साथ ही उनकी ग्रोथ बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। ये तेल स्कैल्प को मजबूत बनाने में सहायक है।

इसका उपयोग करने से डैंड्रफ और खुजली से राहत भी मिलती है। आप एक कप मेथी और एक कप नारियल या सरसों के तेल से इसे बना सकते हैं। इसके लिए आप मेथी के दानों को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। फिर मेथी को पानी से निकालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब तेल गर्म करना होगा। हल्का गुनगुना होने पर इसमें मेथी का पेस्ट डालकर लगभग 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें। अब इसे छानकर उपयोग में लें। 

PC:  lovebeautyandplanet, haircode, garnier
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.