Hair Care Tips: इस प्रकार बना लें प्याज का तेल, बालों के लिए होता है बहुत ही लाभकारी

Hanuman | Saturday, 14 Feb 2026 03:21:34 PM
Hair Care Tips: Make onion oil this way, it is very beneficial for hair

इंटरनेट डेस्क।  आजकल के प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और केमिकल प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल के कारण लोगों को बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इन्हीं में बाल झड़ने की समस्या है। इस परेशानी को आप प्याज के घरेलू उपाय से दूर रख सकते हैं। प्याज सेहत ही नहीं बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है।

इसमें भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है, जो बालों को टूटने से बचाता है और उन्हें जड़ों से पोषण देता है। इसके लिए आपको प्याज के रस से बने हेयर ऑयल का उपयोग करना होगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो से तीन प्याज को छीलकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें से रस छानकर निकाल सकते हैं।

अब कड़ाही 200 एमएल नारियल डालकर का तेल गर्म कर लें। इसमें प्याज का पेस्ट, कढ़ी पत्ता और मेथी दाना डालकर भूरा होने तक पका लें। अब इसे ठंडाकर छान लें। अब आप इसका उपयोग कर लें।

PC: herzindagi 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.