Health Tips: लिवर के लिए हानिकारक होती हैं ये चीजें, बना लें दूरी

Hanuman | Thursday, 23 Jul 2026 09:43:09 AM
Health Tips: These things are harmful to the liver—steer clear of them

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए लिवर का भी सही प्रकार से काम करना जरूरी है। अगर लिवर सही प्रकार से काम नहीं करेगा तो हमें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाएगा। ये खाने को पचाने का काम करता हैं और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

आज हम आपको उन चीजों  के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो धीरे-धीरे लिवर पर असर डालती हैं। रोजमर्रा की खाने वाली ये चीजें लीवर के लिए खतरनाक है। शुगर वाले फूड्स, जैसे  कैंडी, चॉकलेट, मीठे ड्रिंक्स और यहां तक कि कुछ पैकेज्ड जूस लिवर की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

फैट लिवर में जमा होकर फैटी लिवर डिज़ीज का कारण बन जाता है। तली-भुनी और जंक फूड जैसे आलू के चिप्स, समोसा, पकोड़े, बर्गर आदि भी लिवर के लिए नुकसानदायक होती हैं। आपको आज से ही इन चीजों से या तो दूरी बना लेनी चाहिए या उनका कम ही सेवन करना चाहिए।

pc: indiatv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.