- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। एलोवेरा हमारी सेहत और त्वचा ही नहीं बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसके माध्यम से बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसे एक नेचुरल कंडीशनर माना जाता है। ये घरेलू कंडीशनर हर तरह से सुरक्षित हैं।
इसका उपयोग करने से बालों को नेचुरल शाइन और सॉफ्टनेस मिलती है। आप घर में ही कंडीशनर बनाने के लिए एक बर्तन में 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर इसमें एक चम्मच नारियल तेल, आधा चम्मच शहद और थोड़ा गर्म पानी मिला लें। अब आप शैंपू करने के दौरान इसे फ्रेश बनाकर ही उपयोगी करें।
इसका उपयोग करने से बाल काफी मुलायम हो जाएंगे। लगातार उपयोग करने से बालों की फ्रिजीनेस कम होगी और टूटना भी कम हो जाएगा। आपको आज ही अपने बालों की चमक बढ़ाने के लिए इस घरेलू कंडीशनर का उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए।
PC: en.drsturm
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें