Hair Care Tips: इस प्रकार से लौंग का कर लें उपयोग, बालों से जुड़ी कई परेशानियां हो जाएंगी दूर 

Samachar Jagat | Wednesday, 03 Apr 2024 12:10:25 PM
Hair Care Tips: Use cloves in this way, many hair related problems will go away

इंटरनेट डेस्क। हमारे घर की रसोई में सेहत के लिए लाभकारी कई प्रकार के मसाले मिलते हैं। इन्हीं में से लौंग भी है। लौंग सेहत के लिए साथ ही हमारे बालों के लिए भी बहुत ही उपयोगी है। इसका उपयोग कर हम बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

लौंग हेयर फॉलिकल्स पर जमी गंदगी को साफ करने में उपयोगी है। ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाने में भी सहायता करती है। स्कैल्प तक जरूरी मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई होने से बालों को मजबूती मिलती है। वहीं लौंग का उपयोग करने से समय से पहले होने वाले सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा भी मिलता है। वहीं बालों की चमक भी बढ़ती है। 

आप दो चम्मच के बराबर लौंग को कूट इसे एक कप पानी मिला लें। अब इस पानी को उबाल कर इसमें एक चम्मच ऐलोवेरा जेल और इतनी ही मात्रा में नारियल तेल मिला लें। अब आप इसे ठंडा कर इसका स्कैल्प पर स्प्रे कर मसाज कर लें। अब आप दो घंटे बाद बालों को धो लें। इससे आपको फायदा जरूर ही मिलेगा।

PC: healthshots, indiamart,  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.