- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। नियमित जॉगिंग हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। ऐसा करने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। रोजाना केवल 15 मिनट की स्पॉट जॉगिंग करने से सेहत से जुड़े कई लाभ मिलते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
विशेष बात ये है इसके लिए आपको घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। ये एक बेहतरीन कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है। इससे दिल की गति तेज होती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। नियमि रूप से ऐसा करने से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
इससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। वहीं इसके माध्यम से वजन भी कम किया जा सकता है। 15 मिनट में स्पॉट जॉगिंग करने से पैरों की मजबूती मिलती है। वहीं सेहत से जुड़े कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।
PC: msn
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें