Health Tips: रोजाना लिपस्टिक लगाना हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक, इन गंभीर बीमारियां का करना पड़ सकता है सामना  

Hanuman | Friday, 29 Aug 2025 01:15:52 PM
Health Tips: Applying lipstick every day can be harmful for health, you may have to face these serious diseases

इंटरनेट डेस्क। लिपस्टिक महिलाओं के लुक्स को खास बनाती हैं। इसे लगाने से चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ती है। लिपस्टिक लगाना मेकअप रूटीन का अहम हिस्सा  है। बहुत सी लड़कियां और महिलाएं तो इसे अपने बैग में जरूर रखती हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रोज लिपस्टिक लगाना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसमें ऐसे कई केमिकल्स मौजूद होते हैं जो न केवल हमारे होंठों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि सेहत पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देनेे जा रहे हैं। 


लिपस्टिक में पैराबेन्स, कैडमियम और क्रोमियम जैसे कई केमिकल्स होते हैं, ये कैंसर सेल्स को बढ़ावा देते हैं। इसी कारण रोजाना लिपस्टिक लगाए रखने से ये केमकिल हमारे शरीर में जा सकते हैं। इससे हमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ सका है।  वहीं इससे लिवर और पेट को नुकसान हो सकता है। ये केमिकल्स डाइजेशन बिगाड़ सकते हैं। वहीं स्किन इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ता है। 

PC: lorealparis



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.