Health Tips: एक कटोरी दही का रोजाना करें सेवन, सेहत को मिलेंगे ये बजब के फायदे

Hanuman | Wednesday, 03 Sep 2025 02:34:06 PM
Health Tips: Consume a bowl of curd daily, you will get these health benefits

इंटरनेट डेस्क। दही हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आज हम आपको रोजाना सिर्फ एक कटोरी दही अपनी डाइट में शामिल करने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

दही में पाया जाने वाला विटामिन बी12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में उपयोगी है। ये कोशिकाएं शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर बनाने में उपयोगी है। इसी कारण रोजाना दही का सेवन करने से  दिन भर थकान कम महसूस होती है और आप अधिक ऊर्जावान रहते हैं।

वहीं लगातार 30 दिनों तक लगातार दही खाने से इसमें मिलने वाले पोषक तत्व  हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसका सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी)  की बीमारी होने का खतरा दूर हो जाएगी। वहीं डाइजेशन भी बेहतर हो जाएगा। इसमें मिलने वाले गुड बैक्टीरिया पेट में मौजूद बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखते हैं। 

PC: foodndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.