Health Tips: करी पत्ते है आपकी सेहत के लिए बड़े ही फायदेमंद, करेंगे सेवन तो मिलेंगे ये फायदे

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Apr 2023 01:44:17 PM
Health Tips: Curry leaves are very beneficial for your health, if you consume then you will get these benefits

इंटरनेट डेस्क। करी पत्ते का उपयोग वैसे तो सब्जी में डालने के लिए और उसका स्वाद बढ़ाने के लिए होता है लेकिन इसके इतने फायदे होते है की आप अगर इसे खाएंगे तो आपकों इससे कई समस्याओं से छुटकारा भी मिल जाएगा। इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। जानते है इसके फायदे।

पाचन संबंधी 
आपकों भी अगर पेट संबधी समस्या कब्ज, दस्त और गैस बनती है तो आप करी पत्ते का प्रयोग करे। यह बेहद कारगर साबित हो सकती है और यह पेट की बीमारियों को ठीक करने के साथ साथ आपका मेटाबॉलिज्म भी सुधारती है। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए आप सूखे हुए पत्तों को छाछ या दही में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

वजन कम करने में 
इसके साथ ही आप करी पत्ते का उपयोग वजन कम करने के लिए भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद कार्बाजोल अल्कलॉइड नामक तत्व वजन घटाने में भी सहायक होता है। आप अगर वेट लॉस करना चाहते है तो सुबह सूखे हुए करी पत्ते या ताजे पत्ते भी खा सकते हैं। 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.