Health Tips: अचार का स्वाद कर ना दे कही आपकों बीमार, संभलकर करें इसका सेवन

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2023 02:03:53 PM
Health Tips: Don't let the taste of pickle make you ill, consume it carefully

इंटरनेट डेस्क। मौसम वैसे तो गर्मियों का चल रहा है और इसके साथ ही बाजार में आपके ऐसी कई चीजे मिल जाएंगी जिनका आप अचार बनाके खाते है। ऐसे में आप अगर लगातार अचार का सेवन करते है तो ये आपके लिए घातक हो सकता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में। 

जोड़ों में दर्द
आप भी अगर रोज अचार का सेवन करते है तो इससे आपकों जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। अचार में नमक की मात्रा ज्यादा होती है। इस वजह से कैल्शियम का अवशोषण नहीं हो पाता है और हड्डियां कमजोर हो जाती है। जोड़ों में दर्द  शुरू हो जाता है। 

पेट की समस्या
अचार के अधिक सेवन से आपकों पेट से जुड़ी बीमारिया भी हो सकती है। इसमें काफी मात्रा में मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप रोज अचार का सेवन करते हैं तो इससे पेट की बीमारिया बढ़ सकती है। आपकों पेट में एसिडिटी, गैस और अपच जैसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.