Health Tips: सोने से इतने घंटे पहले कर लें डिनर, नहीं होगी सेहत से जुड़ी ये परेशानियां

Hanuman | Tuesday, 12 Aug 2025 12:47:56 PM
Health Tips: Have dinner this many hours before sleeping, you will not face these health related problems

इंटरनेट डेस्क। रात को खाना खाकर सोना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके कारण लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं के साथ ही नींद में खलल, वजन बढऩा, ब्लड शुगर लेवल बिगडऩा और हार्ट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज हम आपको जानकारी देनेे जा रहे हैं कि सोने से कितनी देर पहले डिनर कर लेना सेहत के लिए लाभकारी साबित होता है। रात को देर से खाना खाने से पाचन तंत्र पर काफी दबाव पड़ता है। इसी कारण सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले डिनर करना सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होता है। इससे खाना आसानी से पच जाएगा।

सोने से ठीक पहले डिनर करने के कारण पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसी कारण लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। सोते समय बॉडी ज्यादा एक्टिव नहीं होने के कारण मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और वजन भी बढ़ सकता है। इसी कारण से हमें  सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए।

PC: timesnowhindi 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.