Health Tips: सुबह उठते ही नजर आ रहे हैं अगर ये चार लक्षण तो भूलकर भी नहीं करें नजरअंदाज, इसके हो सकते हैं संकेत

Hanuman | Tuesday, 26 Aug 2025 02:37:30 PM
Health Tips: If you see these four symptoms as soon as you wake up in the morning, then do not ignore them, these can be signs

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए किडनी का भी सही प्रकार से काम करना जरूरी है। अब किडनी सही प्रकार से काम नहीं करेगी तो कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किडनी से जुड़ी कई समस्याओं के लक्षण भी होते हैं, जो सुबह के समय दिखाई देते हैं।

आज हम आपको उन्हीं लक्षणों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिन्हें इग्नोर करना बड़ी परेशानी का करण बन सकता है। इन्हें पहचानकर किडनी डैमेज को बढऩे से रोका जा सकता है। सुबह चेहरे, खासकर आंखों के आस-पास असामान्य सूजन नजर आए, तो यह किडनी समस्या का एक  संकेत हो सकता है। अगर सुबह के पहले यूरिन में झाग बन रहा है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

अगर सुबह उठने पर मुंह से तेज और असामान्य बदबू आना भी इसका एक लक्षण है। वहीं त्वचा का रूखा होना भी किडनी डैमेज का एक संकेत हो सकता है। आपको इन चारों लक्षणों को भूलकर भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। 

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.