- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मोटापा हमारी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है। इसके कारण लोगों को कई गंभीर बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता है। इसी कारण लोग मोटापा कम करने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं। बहुत से लोग तो इसके कारण अपना भोजन तक कम कर देते हैं।
आज हम आपको उन गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो मोटापा के कारण हो सकती हैं। पेट के आसपास चर्बी जमा इनका कारण बनती है। मोटापा के कारण लोगों को टाइप-2 डायबिटीज, हार्ट डिजीज, कैंसर, लिवर डिजीज और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
इन बीमारियों के कारण मौत का खतरा भी पैदा हो जाता है। इसी कारण लोगों को मोटापा कम करने के प्रयास करने चाहिए। लोगों को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम करने से मोटापा नहीं बढ़ता है। वहीं लोगों के लिए नियमित रूप से वॉक करना भी लाभकारी होता है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें