Health Tips : इन तेज गर्मियों में रहे हाइड्रेटेड जानिये बेस्ट हेल्थ ड्रिंक

Samachar Jagat | Thursday, 12 May 2022 03:02:19 PM
Health Tips: Stay hydrated in these hot summers, know the best health drink

अत्यधिक गर्मी के कारण हमें उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को ठंडा रखती हैं। इस  मौसम में गलत खान-पान से शरीर में बहुत सारी बीमारियाँ हो सकती है।   इसलिए हमें मौसम के अनुसार खाने की सलाह दी जाती है।

गर्मियों में, आम, खरबूजे और जामुन सहित कई मौसमी  फल और सब्जियाँ आती है जिनके सेवन से हम प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रह सकते है।   ये सभी बहुत ही स्वस्थ भोजन हैं और इन्हें  डेली खाने  में शामिल करना चाहिए। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि फिट रहने के लिए आप इस मौसम में क्या खा सकते हैं।

1. नारियल पानी
गर्मियों में नारियल पानी सबसे अच्छा विकल्प है। नारियल पानी में विटामिन, मिनरल और कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नारियल पानी शरीर को ठंडक देता है साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं।

2. तरबूज में लगभग 90% पानी होता है
गर्मी के मौसम में आने वाले फल जैसे तरबूज, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, साथ ही यह विटामिन ए का भी बहुत अच्छा स्रोत होते हैं। तरबूज गर्मियों के दौरान शरीर में पानी की मात्रा को भी नियंत्रित करता है। इसमें लगभग 90% पानी होता है जो शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है।

3. खीरा डिहाइड्रेशन से बचाता है
खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह डिहाइड्रेशन को रोकता है। इसके अलावा खीरा गर्मियों में कब्ज की शिकायत को भी दूर करता है। खीरे में काफी मात्रा में फाइबर होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में खीरा खाना बहुत फायदेमंद होता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.