एवोकाडो एक ऐसा फल है जो सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए फायदेमंद होता है। एवोकाडो को एलीगेटर पीयर्स के नाम से भी जाना जाता है।एवोकाडो को सलाद के रूप में कच्चा भी खाया जाता है। एवोकाडो में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, मैगनीज, फॉस्फोरस और कॉपर जैसे गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। एवोकैडो सलाद खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
5 कारण क्यों संतरे सर्दियों के सुपरफ्रूट हैं
अगर एवोकैडो का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो यह नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं एवोकाडो के फायदे और नुकसान।
एवोकाडो खाने के फायदे

1. कब्ज- एवोकाडो एक फाइबर युक्त फल है, जो मल त्याग को आसान बनाने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद मिलती हैं।
2. स्किन- एवोकाडो में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है, जो स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिलती है। एवोकाडो को नाश्ते में शामिल करके स्किन को स्वस्थ रख सकते हैं।
3. बाल- एवोकाडो के तेल में विटामिन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के विकास को बढ़ाने में मदद करते हैं। आप इसके तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं।

एवोकाडो खाने के नुकसान
1. उल्टी- अगर आप जरूरत से ज्यादा एवोकाडो का सेवन करते हैं तो आपको उल्टी की शिकायत हो सकती है।
2. माइग्रेन- अगर आप एवोकाडो का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। तो इससे माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

3. लीवर- इस जादुई फल एवोकैडो में एस्ट्रैगोल और एनेथोल नामक दो घटक होते हैं, जो आपके लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।