Travel Tips: अगस्त में घूमने के लिए शानदार जगह है दार्जिलिंग, इस कारण यादगार बन जाएगा टूर  

Hanuman | Saturday, 16 Aug 2025 02:25:58 PM
Travel Tips: Darjeeling is a great place to visit in August, this will make the tour memorable

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका अगस्त माह में घूमने का प्लान है तो आज हम आपको एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं। यहां पर आपको अपने पार्टनर के साथ घूमने में बहुत ही मजे आ जाएंगे।

आज हम आपको दार्जिलिंग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो पश्चिम बंगाल में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। बादलों के बीच चलने का एक्सपीरिएंस लेने के लिए दार्जिलिंग बेहतर जगह है। अगस्त में यहां का मौसम थोड़ा ठंडा और नम होता है। यहां से आपको कंचनजंघा चोटी का नजारा देखने को मिलेगा।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की टॉय ट्रेन की सवारी, बतासिया लूप और टाइगर हिल जैसे स्पॉट के लिए विश्व प्रसिद्ध है। आपको आज ही यहां पर पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां पर आपको बहुत सी खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।

PC: clubmahindra, traveltriangle,  prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.