Health Tips: बारिश के मौसम में ये हेल्दी फूड भी आपको पहुंचा सकते है नुकसान, ध्यान से करें सेवन

Samachar Jagat | Monday, 31 Jul 2023 01:17:08 PM
Health Tips: These healthy foods can also harm you during the rainy season, consume carefully

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम चल रहा है और इस मौसम में आपको कुछ खाने पीने की चीजे भी बीमार डाल सकती है। हालांकि ये चीजे है हैल्दी ही लेकिन बारिश के मौसम में लोग इनका सेवन बहुत ही कम मात्रा में करते है। ऐसे में आपको भी इसके सेवन से बचना है। नहीं तो आप बीमार भी हो सकते है। 

दही
बारिश के मौसम में आपको डेयरी उत्पादों को खाने से बचना चाहिए। खासकर दही से। इस मौसम में इनमें बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है, जो पेट को फायदा करने की जगह नुकसान भी दे सकती है। साथ ही दही की ठंडी तासीर भी आपको नुकसान दे सकती है। 

हरी पत्तेदार सब्जियां 
इसके साथ ही आपको आयरन और कैल्शियम से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से भी इस मौसम में बचना ही चाहिए। मानसून में वातावरण में अधिक नमी के कारण इन सब्जियों में कई तरह के संक्रामक बैक्टीरिया पनप जाते है जो आपकी सेहत को नुकसान दे सकते है।

pc- ndtv.in
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.