Health Tips: सर्दी के मौसम में ये लोग नहीं करें सुबह की वॉक, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Hanuman | Thursday, 02 Jan 2025 03:49:32 PM
Health Tips: These people should not do morning walk in winter season, problems may increase

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों द्वारा सुबह वॉक किया जाता है। ऐसा करना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। हालांकि सर्दियों में सुबह की सैर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। सर्दी के मौसम में कम तापमान में सुबह और शाम के समय वॉक करना सेहत को हानिकारक साबित हो सकता है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं सर्दी के मौसम में सुबह जल्द वॉक करने से क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं। सर्दी में सुबह की सैर से हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है। वहीं लोगों को सांस संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। अस्थमा या अन्य सांस संबंधी बीमारियों से पीडि़त लोगों को सुबह की सैर नहीं करनी चाहिए।

वहीं सर्दी के मौसम में लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। दिल की बीमारी से पीडि़त लोगों को भी सर्दी के मौसम में सुबह की सैर नहीं करना चाहिए। 

PC: eatingwell
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from jagran



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.