- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ग्रीन टी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, कैटेचिन्स और पॉलीफेनॉल्स शरीर को टॉक्सिन्स से बचाते में उपयोगी है।
हालांकि कई लोगों के लिए ग्रीन टी का सेवन करना हानिकारक भी साबित हो सकता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। इसी कारण इन लोगों को ग्रीन टी से परहेज करना चाहिए। ग्रीन टी में कैफीन और टैनिन्स मौजूद होते हैं, जो गर्भावस्था में फोलिक एसिड के एब्जॉर्पशन को कम करने का काम करता है।
इसी कारण गर्भावस्था के दौरान ग्रीन टी पीने से भ्रूण में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट का खतरा बढ़ जाता है। वहीं अधिक कैफीन प्रीमैच्योर डिलीवरी या कम वजन वाले बच्चे का कारण भी बन सकता है। कैफीन मां के दूध में पहुंचकर शिशु में नींद की कमी, चिड़चिड़ापन और पेट की समस्या का कारण बन सकता है। वहीं एनीमिया पेशेंट को भी इसे नहीं पीना चाहिए। इसे पीने से आयरन की कमी और गंभीर हो सकती है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें