Health Tips: मोटापा कम करने के लिए रोजाना सुबह करें ऐसा

Hanuman | Friday, 05 Sep 2025 02:51:59 PM
Health Tips: To reduce obesity, do this every morning

इंटरनेट डेस्क। मोटापा आज के समय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है। इसके कारण लोगों को कई प्रकार की  परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण लोग मोटापा कम करने के लिए कई घरेलू उपाय करते हैं।

आज हम आपको सुबह‍ की कुछ अच्‍छी आदतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको सुबह जल्‍दी उठकर गुनगुना पानी पीना होगा। इसके बाद आप योग या एक्सरसाइज करें। अब आप हेल्‍दी नाश्‍ता करें। इसके बाद आपको अच्छी नींद लेना भी बहुत ही जरूरी है।

वहीं आप तनाव भी नहीं लें। नींद न लेने से और तनाव में रहने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। इसके कारण शरीर में  फैट जमने लगते हैं। रोजाना आठ घंटे की अच्‍छी नींद लेने से सेहत अच्छी रहती है। वहीं नियमित रूप से व्यायाम करने भी मोटाप कम होता है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.