Tech Tips: अनजान कॉल से हैं परेशान तो व्हाट्सऐप ऑन कर लें ये सेटिंग, मिलेगी राहत

Hanuman | Saturday, 25 Jul 2026 10:23:47 AM
Tech Tips: Troubled by unknown calls? Enable this setting on WhatsApp for relief

इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सऐप एक बहुत ही उपयोगी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म है। इसका उपयोग दुनिया में बड़ी संख्या में किया जाता है। इसमें यूजर्स की सुविधा के लिए कई  शानदार फीचर दिए गए हैं। इन्हीं में एक Silence Unknown Callers भी है। ये फीचर ऐसे नंबरों से आने वाली कॉल्स को साइलेंट कर देता है, जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं हैं।

इस फीचर की विशेष बात ये है कि ये फीचर कॉल्स को ब्लॉक नहीं करता, बल्कि उन्हें बिना रिंग किए सीधे कॉल हिस्ट्री और नोटिफिकेशन में दिखाता है। कॉल हिस्ट्री देखकर जरूरत पड़ने पर यूजर्स  वापस कॉल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ये फीचर ऑन करना होगा। सबसे पहले व्हाट्सऐप ओपन करना होगा। अब ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप कर दें।

अब सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी विकल्प  का चयन करें। अब Calls सेक्शन खोलकर Silence Unknown Callers के सामने दिए गए टॉगल को ऑन कर दें। इसके ऑन होने के बाद कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं होने वाले नंबरों की कॉल्स अपने आप साइलेंट हो जाएंगी।

PC: techadvisor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.